Uniform Civil Code Jagan Mohan Reddy Says Government Will Take Right Decision After Meeting Muslim Representatives

0
176


Jagan Mohan Reddy On UCC: देश भर मेंसमान नागरिक संहिता को लेकर घमासान जारी है. इस बीच आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार (19 जुलाई) को मुस्लिम प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा, “केंद्र ने अभी तक यूसीसी पर मसौदा विधेयक तैयार नहीं किया है और इसके अंदर क्या कुछ होगा ये अभी कोई नहीं जानता है.”

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, “यह आपकी सरकार है जो कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए काम कर रही है और यह कोई ऐसा फैसला नहीं लेगी जिससे आपकी भावनाएं आहत हों. इसके बारे में अनावश्यक रूप से चिंतित न हों.”