PM Modi Meets Leena Nair: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार (14 जुलाई) को पेरिस में तमाम जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात कर कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की. वह फ्रांस के लग्जरी फैशन ब्रांड शनेल (Chanel) की ग्लोबल सीईओ लीना नायर (Leena Nair) से भी मिले.
इस दौरान पीएम मोदी ने लीना नायर से खादी को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने के तरीकों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के निमंत्रण पर बैस्टिल दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए पेरिस आए थे.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “शनेल की वैश्विक सीईओ लीना नायर से मुलाकात की. वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलने पर हमेशा खुशी होती है. हमने कारीगरों में कौशल विकास को बढ़ावा देने और खादी को अधिक लोकप्रिय बनाने के तरीकों पर बातचीत की.”
Met the Global CEO of @CHANEL, Mrs. Leena Nair. It’s at all times a delight to satisfy an individual of Indian origin who has made a mark on the world stage. We had an important dialog about methods to additional increase ability growth amongst artisans and to make Khadi extra well-liked. pic.twitter.com/m75c75Ex1B
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023
लीना नायर ने क्या कहा?
लीना नायर ने कहा, “मोदी सरकार ने खादी के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री व्यापार के मामले में महिलाओं और लड़कियों का सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हमारी बातचीत भारत के लघु व्यापार और खादी उद्योग को बढ़ाने को लेकर हुई.”
“पीएम मोदी से बात करना गर्व की बात”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री वास्तव में ये सुनिश्चित करने में रुचि रखते हैं कि भारत सभी के लिए निवेश केंद्र बने. जब से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं भारत तेजी से विकास कर रहा है. पीएम और मेरी बातचीत भारत के विकास को लेकर हुई. पीएम मोदी से बात करना मेरे लिए गर्व की बात थी.”
लीना नायर ने कहा, “वह मेरी उपलब्धियों के बारे में बहुत उत्साहित थे, लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि वो इस बात को लेकर बहुत उत्सुक थे कि मैं अन्य महिलाओं, लड़कियों का समर्थन करना जारी रखूं और भारत से आने वाली कई महिलाओं, लड़कियों के लिए एक आदर्श बनूं.”
अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट से भी मिले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरोस्पेस इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट से भी मुलाकात की. पीएम ने ट्वीट किया, “जब युवाओं को विज्ञान एवं अंतरिक्ष के लिए प्रेरित करने की बात आती है तो थॉमस पेस्केट का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. उनसे मुलाकात करना और व्यापक विषयों पर चर्चा करना सुखद रहा. उनकी ऊर्जा और विचार बहुत मूल्यवान हैं.”
चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर भारत को बधाई देते हुए पेस्केट ने कहा, “अंतरिक्ष का उपयोग निगरानी प्रणाली, आपदा राहत, शहरी नियोजन के लिए किया जाता है और प्रधानमंत्री का ध्यान इन चीजों पर है.”
ये भी पढ़ें-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जकार्ता में चीनी राजनयिक वांग यी से की मुलाकात, सीमा विवाद पर भी हुई बात
