
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Aug 2019 09:04 PM IST
भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया – फोटो : ANI
ख़बर सुनें
पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया देश वापस आ गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाते हुए बिसारिया को देश छोड़ने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं क्योंकि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया।
पाकिस्तान यह स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने नवनियुक्त उच्चायुक्त मोइन उल हक को नयी दिल्ली नहीं भेजेगा। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद को विदेश सचिव बनाए जाने के तीन महीने बाद हक की नियुक्ति की गई।
ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को देश छोड़ने को कह दिया था।